बस्ती। भारतीय जनता पार्टी सदर विधायक दयाराम चौधरी ने शुक्रवार को पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर गनेशपुर मण्डल के सियरापार, कूपनगर, कनेट पिकौरा, रूधौली, देईपार, बनकटा सहित अनेक कस्बों,गावों, बाजारों और घर-घर जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन विधेयक के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पत्रक वितरित किया। कहा कि इस कानून को लेकर विपक्षी दलों और अराजक तत्वों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। लोग इससे सावधान रहे। उन्होने लोगों का आवाहन किया कि वे शनिवार 11 जनवरी को शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज से दिन में 11 बजे से नागरिकता संशोधन विधेयक तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आवाहन किया।
विधायक दयाराम चौधरी ने लोगों से सीधा संवाद बनाते हुये कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक कोई नया कानून नही है, समय की मांग है कि नागरिकता संशोधन विधेयक को प्रभावी ढंग से लागू किया जाय। यह कानून किसी भारतीय हिन्दू-मुसलमान या किसी भी जाति धर्म के नागरिकों के अधिकारों को कम नहीं करता। विपक्षी दल लोगों को बेवजह उकसा कर माहौल खराब करना चाहते हैं। लोग ऐसे अराजक तत्वों से सतर्क रहें।
नागरिकता संशोधन विधेयक जागरूकता यात्रा में विधायक दयाराम चौधरी के साथ मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, ओंकार चौधरी, मनोज राजभर, सुरेश चौधरी, राजन पाण्डेय, राजेश चौधरी, रामसुन्दर राजभर, उमेश चौधरी, जितेन्द्र साहनी, लालमनि चौधरी, संजय चौरसिया, धर्मराज मौर्य, आशीष चौधरी आदि शामिल रहे।
विधायक दयाराम चौधरी ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर किया जन जागरण
0
January 10, 2020
Tags