आगरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ताजनगरी आगरा नाम बदलने की तैयारी में है। शासन की ओर से इसकी जिम्मेदारी आंबेडकर यूनिवर्सिटी को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि आगरा का नाम बदलकर अग्रवन रखा जाएगा।
आंबेडकर यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग से किसी ऐतिहासिक नाम भेजने का सुझाव मांगा गया है। साथ ही इस संबंध में इतिहास विभाग से साक्ष्य भी मांगे गए हैं। इतिहासकारों के मुताबिक, आगरा का नाम अग्रवन हुआ करता था। शासन अब ये साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहा है कि अग्रवन का नाम आगरा किन परिस्थितियों में किया गया।
बता दें, इससे पहले इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदला जा चुका है। इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया जा चुका है। इसके अलावा मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपध्याय जंक्शन किया गया है।